May 14, 2024

क्या आप भी आई फ्लू (Pink eye) से ग्रस्त है तो राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय!

Spread the love

आज कल के मौसम में जहां कभी धूप निकलती है तो कहीं बारिश का मौसम बन जाता है ऐसे में हर तरीके का इन्फ़ैकशन होना लाज़मी है। मानसून आने से भले ही चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलती है लेकिन इस मौसम में कई गंभीर बीमारियां होने का डर बढ़ जाता है। दिल्ली सहित कई राज्यों में रोजाना आंखों के इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। हर आयु वर्ग के लोग आई फ्लू (Eye flu) से ग्रसित हो रहे हैं, इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें करने से आपको फ्लू के कारण होने वाली जलन, दर्द और पानी आने की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं स्वामी रामदेव का आंखों के लिए बताया गया घरेलू इलाज।

अपने आंखों को हमेशा साफ कैसे रखें? (How to keep eyes healthy naturally)

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हफ्ते में कम से कम 4 से 5 बार गुलाब जल डालें। गुलाब जल की एक से दो बूंदें दोनों आंखों में डालें और फिर 5 मिनट के लिए आंखों को बंद रखें।
आंखों को दिन में कई बार साफ पानी से धोते रहना चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्शन होने का डर कम हो जाता है।
आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए आप आलू के टुकड़ों को आंखों पर रखें।
आंखों को रिलैक्स करने के लिए आप खीरे के टुकड़ों को भी आंखों पर रख सकते हैं। ऐसा करने से आप फ्रेश महसूस करेंगे।
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी के 5 से 6 पत्तों को 2 गिलास पानी में उबालें। इसके बाद इन्हें छानकर पानी ठंडा होने पर आंखों को इससे साफ करें। ऐसा करने से इंफेक्शन की समस्या कम होगी।
आंखों को स्वस्थ्य कैसे बनाएं

आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए आपको घर में एक ड्रॉप बनाना होगा। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच सफेद प्याज़ का रस, 1 चम्मच अदरक और नींबू का रस, 3 चम्मच शहद, आंवले का रस और 3 चम्मच गुलाब जल चाहिए होगा। सभी को एक साथ मिलाएं और एक साफ बोतल में भरें। इस ड्रॉप की दो-दो बूंद सुबह शाम आंखों में डालें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महाशिवरात्रि 2023: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और वो सब जो आप जानना चाहते हैं
Next post क्या आप भी चेहरे के पिगमेंटेशन से परेशान है, तो अपनाएं ये कारगर घरेलू नुस्खे!